• Tue. Jun 9th, 2026

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की सात अपीलों पर मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की सात अपीलों पर मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की
shivrajsinghchouhan,krishimantri,modiappeal,modigoldappealकृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की सात अपीलों पर मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई सात अपीलों के मद्देनजर कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित अपने संबंधित मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप मंत्रालय के स्तर पर एक वर्ष तक सोने की खरीद न करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनहित और राष्ट्र हित में आवश्यक यात्राओं को छोड़कर कोई भी विदेश यात्रा नहीं की जाएगी।

श्री चौहान ने आयातित खाद्य तेलों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्‍होंने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। श्री चौहान ने कहा कि कृषि मंत्रालय ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर के गांवों में एक अभियान शुरू किया है।
===========================================================Courtesy========================================
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की सात अपीलों पर मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की
shivrajsinghchouhan,krishimantri,modiappeal,modigoldappeal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *