• Sun. Jun 14th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया
trump,shejinping,america,china,paichingsummitअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने आज चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन कहा है। इसमें ईरान संघर्ष और द्विपक्षीय व्यापारिक तनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे चीन के राष्‍ट्रपति के साथ चर्चा के लिए बेहद उत्‍सुक हैं।

पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आज चिनफिंग के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमरीका और चीन का भविष्य उज्ज्वल होगा। दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात दो घंटे से अधिक चली।

ट्रंप के साथ अमरीका के शीर्ष व्यापारिक नेता भी आए हैं। इनमें एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, एप्पल के टिम कुक, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क और ब्लैक रॉक के लैरी फिंक शामिल हैं।

चिनफिंग ने ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्‍होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये वर्ष चीन-अमरीका संबंधों के लिए ऐतिहासिक होगा।

चीन और अमरीका के बीच व्यापारिक तनावों के बारे में चिनफिंग ने कहा कि व्यापारिक संघर्ष में कोई विजेता नहीं होता। राष्ट्रपति ट्रंप की यह यात्रा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद ईंधन से जुड़ी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आए व्‍यवधानों के बीच हो रही है।
==============================================Courtesy==================================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया
trump,shejinping,america,china,paichingsummit

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *