• Fri. Jun 12th, 2026

उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की

उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की
chardhamyatri,uttrakhandउत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की
उत्‍तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से राज्‍य में खराब मौसम की स्थिति के बीच सावधान रहने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के विभिन्‍न भागों, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में कल और बुधवार को खराब मौसम और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गढ़वाल मंडल के आयुक्‍त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि उन्‍हें यात्रा के दौरान मौसम के बारे में ताजा जानकारी रखनी चाहिए और सावधानी के साथ यात्रा कार्यक्रम तैयार करना चाहिए। श्री पांडेय ने यात्रियों से राज्‍य में खराब मौसम को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम तैयार करते समय अधिक सजग रहने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि सभी संबंधित सरकारी विभागों को यात्रियों के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
=================================================Courtesy===========================================
उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की
chardhamyatri,uttrakhand

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *