• Tue. Jun 9th, 2026

एक समझौते के साथ समाप्त हो सकता है अमरीका-ईरान संघर्ष: ट्रंप

एक समझौते के साथ समाप्त हो सकता है अमरीका-ईरान संघर्ष: ट्रंप
trump,america,americairanwarएक समझौते के साथ समाप्त हो सकता है अमरीका-ईरान संघर्ष: ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध और नाकाबंदी एक समझौते के साथ समाप्त हो सकती है, लेकिन अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो बमबारी तेज हो सकती है।

सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है, तो ऑपरेशन एपिक फ्यूरी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीकी नाकाबंदी से होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज बीजिंग में चीन के शीर्ष राजनयिक से मुलाकात की। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा घोषित अराघची की यह यात्रा, अमरीका-इस्राएल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद चीन की उनकी पहली यात्रा है, जिसके कारण तेल आपूर्ति में सबसे गंभीर वैश्विक संकट आया था। बैठक के बाद, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अराघची ने विदेश मंत्री वांग यी को अमरीका के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी और कहा कि ईरान किसी भी आक्रामकता का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
===================================================Courtesy=======================================================
एक समझौते के साथ समाप्त हो सकता है अमरीका-ईरान संघर्ष: ट्रंप
trump,america,americairanwar

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *