• Tue. Jun 9th, 2026

तमिलनाडु: टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज

तमिलनाडु: टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज
tamilnadau,TVK,josephvijayतमिलनाडु: टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज
तमिलनाडु में, तमिलगा वेत्री कड़गम- टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। पार्टी को सरकार बनाने के लिए 10 और सदस्‍यों की आवश्‍यकता है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज दोपहर चेन्नई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सी. जोसेफ विजय आज शाम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राज्‍य में, कांग्रेस के पांच विधायकों ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। यह निर्णय तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों की बैठक में लिया गया। किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को राज्य विधानसभा में कांग्रेस का नेता चुना गया है। इससे डी.एम.के. गठबंधन के विधायकों की संख्या कम हो गई है। संवाददाताओं से बात करते हुए, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टी.वी.के. के नेतृत्व वाली सरकार को औपचारिक रूप से समर्थन देगी।

तमिलनाडु में टी.वी.के. को कांग्रेस के समर्थन पर, द्रविड मुनेत्र कजगम-डी.एम.के. नेता और प्रवक्ता कनिमोझी एनवीएन सोमू ने कहा, अगर कांग्रेस ने ऐसा किया है, तो यह डीएमके पर एक बड़ा प्रहार है। उन्होंने कहा कि डी.एम.के. हर मुश्किल समय में कांग्रेस के साथ खड़ी रही।
======================================================Courtesy=============================================
तमिलनाडु: टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज
tamilnadau,TVK,josephvijay

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *