वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर बोधगया पहुंचे, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
bodhgaya,vietnam,vietnampresident,vietnampresidentbodhgayavisitवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर बोधगया पहुंचे, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज तीन भारत के तीन दिन के राजकीय दौरे पर बिहार के बोधगया पहुंचे। हवाई अड्डे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया।
यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति तो लाम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे बोधगया स्थित वियतनामी मठ का भी दौरा करेंगे।
उनके दौरे को देखते हुए बोधगया और गयाजी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रपति तो लाम के साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी है। राष्ट्रपति आज बाद में नई दिल्ली पहुंचेंगे।
कल राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। शाम को राष्ट्रपति तो लाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के भी राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात करने की संभावना है। गुरुवार को राष्ट्रपति तो लाम मुंबई का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनकी यह भारत की पहली यात्रा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत और वियतनाम के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो वर्षों से लगातार गहरे होते जा रहे हैं। राष्ट्रपति तो लाम की यह यात्रा दोनों देशों द्वारा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की 10वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है। इस मुलाकात से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत-वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
====================================================Courtesy=========================================
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर बोधगया पहुंचे, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
bodhgaya,vietnam,vietnampresident,vietnampresidentbodhgayavisit
