• Tue. Jun 9th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
buddhapurnima,bhagwanbuddha,thathagatbuddha,laddhak,lehगृह मंत्री अमित शाह ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आज लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लद्दाखवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 75 वर्षों के बाद ये पवित्र अवशेष लद्दाख में वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान की बातें उनके ढाई हजार वर्ष बाद भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन है।

श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि न केवल लद्दाख और कारगिल के भगवान बुद्ध के अनुयायी, बल्कि अन्य धर्मों के अनुयायी भी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों से शक्ति प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सांसद मोहम्मद हनीफा और विभिन्न मठों के रिनपोचे उपस्थित थे। इन पवित्र अवशेषों को देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए उनके स्थायी स्थान से बाहर पहली बार लाया गया है। पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी 14 मई तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी।
=================================================Courtesy===================================
गृह मंत्री अमित शाह ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
buddhapurnima,bhagwanbuddha,thathagatbuddha,laddhak,leh

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *