• Mon. Jun 8th, 2026

जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आया: अश्विनी वैष्णव

जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आया: अश्विनी वैष्णव
ashvinivaishnav,vandebharat,jammutosrinagarजम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आया: अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आया है। श्री वैष्णव आज जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस विस्‍तारित सेवा को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इससे जम्मू – कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र तक रेल संपर्क प्रदान करके देश भर के यात्रियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सपंर्क से इस क्षेत्र में माल और यात्री परिवहन में काफी आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से इस क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है।

रेल मंत्री ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत सेवा शुरू होने के पहले दिन से ही कोई भी सीट खाली नहीं रही है। यह इस रेल सेवा के लिए जनता की मजबूत स्वीकृति दर्शाती है। श्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष जून में कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत रेल सेवा का उद्घाटन किया था। उन्‍होंने कहा कि इसके शुरू होने से अब तक पांच लाख पचास हजार से अधिक यात्री लाभान्वित हो चुके हैं। श्री वैष्‍णव ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस रेलगाडी में डिब्बों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

श्री वैष्णव ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर में चार रेलवे स्टेशनों का निर्माण और उन्नयन किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए इस सीधी रेल सेवा की शुरुआत से यात्रा में सुगमता बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र में व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क में सुधार से क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। डॉ. सिंह ने कहा कि इससे सुरक्षाकर्मियों की सुगम और कुशल आवाजाही भी सुनिश्चित होगी।

श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से शनिवार से शुरू होगी। पहली रेलगाडी जम्मू तवी से सुबह छह बजकर बीस मिनट पर रवाना होगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी तथा बनिहाल स्टेशनों पर रुकेगी। यह गाडी लगभग चार घंटे पचास मिनट में 11 बजकर 10 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में यह रेलगाडी श्रीनगर से दोपहर दो बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम छह बजकर 50 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी।
===================================================Courtesy================================================
जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आया: अश्विनी वैष्णव
ashvinivaishnav,vandebharat,jammutosrinagar

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *