• Tue. Jun 9th, 2026

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मानसिक मज़बूती अहम: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मानसिक मज़बूती अहम: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
vicepresidentकैंसर के खिलाफ लड़ाई में मानसिक मज़बूती अहम: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में और इस बीमारी पर जीत हासिल करने के लिए मानसिक मज़बूती बहुत ज़रूरी है। आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे कैंसर से बचाव के लिए नशे और तंबाकू से दूर रहें। उपराष्ट्रपति ने लोगों को कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जहाँ कीमोथेरेपी अभी भी एक मुश्किल इलाज है, वहीं हाल की चिकित्सीय प्रगति, जिसमें टैबलेट-आधारित उपचार शामिल हैं, एक उत्साहजनक विकास है। उन्होंने हर साल कैंसर के मरीज़ों की बढ़ती संख्या का ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत अब कैंसर का संपूर्ण इलाज उपलब्ध है। इस अवसर पर, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने तपेदिक (टीबी) उन्मूलन के सफल अभियान की तरह ही, एक समर्पित “कैंसर-मुक्त राजस्थान” अभियान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
===================================================Courtesy==================================
कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मानसिक मज़बूती अहम: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
vicepresident

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *