• Sat. Jun 13th, 2026

सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया

सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया
MSPसरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया
सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह निर्णय उन किसानों की सहायता के लिए उठाया गया है जिनकी फसलों को बेमौसम बारिश से नुकसान पहुंचा है।

कल नई दिल्ली में रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक गेहूं सर्वेक्षण के अवसर पर श्री चोपड़ा ने कहा कि राज्य स्तर पर भी खरीद के नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश से 1 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश से 2.5 करोड़ टन, राजस्थान से 23.5 लाख टन और उत्तराखंड से 5 हजार टन गेहूं की खरीद होने की संभावना है।

श्री चोपड़ा ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे 2026-27 में गेहूं के शुरुआती भंडार में लगभग 2.20 करोड़ टन की वृद्धि होगी, जिससे देश में गेहूं की कुल उपलब्धता लगभग 5.65 करोड़ टन हो जाएगी।
============================================Courtesy================================================================
सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया
MSP

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *