प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
akshyatritiya,parshuramjayanti,narendramodiप्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार पुण्य कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री मोदी ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लाएगा।
प्रधानमंत्री ने परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि भगवान परशुराम नागरिकों को अन्याय के विरुद्ध दृढ़ रहने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि अद्वितीय पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा प्रत्येक हृदय में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरे। उन्होंने आगे कहा कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्रत्येक जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से रोशन करे।
====================================================Courtesy==============================================
प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
akshyatritiya,parshuramjayanti,narendramodi
