• Thu. Jun 11th, 2026

प्रधानमंत्री ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी |
narendramodi,samratchoudhary,biharCm,bihar

प्रधानमंत्री ने श्री विजय कुमार चौधरी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 15 APR 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता की आकांक्षाएं पूरी होंगी और बिहार सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री ने श्री विजय कुमार चौधरी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं का जमीनी अनुभव और उनकी जन हित प्रति प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी और राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण के नए मानक स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा;

“बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

“बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।
===================================================Courtesy========================================================
प्रधानमंत्री ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी |
narendramodi,samratchoudhary,biharCm,bihar

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *