• Tue. Jun 9th, 2026

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया
benjaminnetanyahu,israelइस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी है, और अब इस्राएल के शत्रु अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं।

इस्राएली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे में नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री इस्रैल काट्ज़, रक्षाबल प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर और उत्तरी कमान प्रमुख मेजर जनरल राफ़ी मिलो भी थे।

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राएल ने लेबनान में एक सुरक्षा घेरा बनाया है, जिससे सीमा पार से आशंकित हमले रोकने में मदद मिली है। हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी और प्रयासों की ज़रूरत है। उन्होंने दावा किया कि इस्राएल ने मध्य पूर्व की स्थिति में काफ़ी बदलाव ला दिया है और अब ईरान सहित उसके दुश्मन, हमला करने के बजाय अपनी जान बचा रहे हैं।
श्री नेतन्याहू इसके बाद सीमा के निकट इस्राएली रक्षा बल की एक चौकी पर गए, जहाँ गैलिली डिवीज़न के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवल गेज़ ने उन्हें अभियानों की जानकारी दी।
=====================================================Courtesy=====================================================
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया
benjaminnetanyahu,israel

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *