• Thu. Jun 11th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन नहीं करने पर नाटो की आलोचना की

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन नहीं करने पर नाटो की आलोचना की
trump,america,nato,iranwarअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन नहीं करने पर नाटो की आलोचना की
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन नहीं करने को लेकर नाटो की आलोचना की है। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में नाटो के महासचिव मार्क रुट के साथ निजी बैठक के बाद दिया। बैठक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब अमरीका को नाटो की जरूरत थी, तब वह साथ नहीं था और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर उसके साथ नहीं रहेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन ने पत्रकारों से कहा कि नाटो से बाहर निकलने का मुद्दा अभी भी विचाराधीन है। यह बैठक ऐसे समय हुई जब ट्रंप यूरोपीय सहयोगियों से ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्य कार्रवाई को पूरा समर्थन नहीं मिलने को लेकर चिंतित हैं।

अमरीकी विदेश विभाग ने यह भी बताया कि बैठक में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के समुद्री मार्गों की सुरक्षा और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों पर भी चर्चा हुई। बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और रुट के बीच बैठक समाप्त हो गई है, लेकिन किसी नीतिगत बदलाव की औपचारिक घोषणा नहीं की गई।

एक अलग बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी रुट से मुलाकात की और नाटो सहयोगियों के साथ समन्वय बढ़ाने तथा जिम्मेदारियों के बेहतर बंटवारे पर चर्चा की।
============================================Courtesy==========================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन नहीं करने पर नाटो की आलोचना की
trump,america,nato,iranwar

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *