• Tue. Jun 9th, 2026

ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है: इस्राएली प्रधानमंत्री

ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है: इस्राएली प्रधानमंत्री
benjaminnetanyahu,israel,iranईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है: इस्राएली प्रधानमंत्री
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है। उन्होंने ईरान के समृद्ध यूरेनियम के मुद्दे सहित युद्ध के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया। अमरीका और ईरान ने पहले दो सप्ताह की शर्त के साथ युद्धविराम पर सहमति जताई थी, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोलना शामिल था। श्री नेतन्याहू ने प्रेस को बताया कि अगर हमने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन गिडियन्स स्वॉर्ड और ऑपरेशन लायन्स रोअर शुरू नहीं की होती, तो उसके पास बहुत पहले ही परमाणु हथियार और हजारों मिसाइलें होतीं, जिनसे वह इस्राएल के अस्तित्व को भी खतरे में डाल सकता था। श्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राएल के अभी और भी लक्ष्य हैं, जिनमें ईरान के समृद्ध यूरेनियम भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि इस्राएल ने न केवल ईरान की मिसाइलों को नष्ट किया है, बल्कि उनकी निर्माण क्षमता को भी नष्ट कर दिया है। श्री नेतन्याहू ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने का भी संकल्प लिया और दावा किया कि आज के हमले में शिया गुट को बड़ा झटका लगा है।
========================================================Courtesy==================================
ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है: इस्राएली प्रधानमंत्री
benjaminnetanyahu,israel,iran

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *