• Sat. Jun 13th, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला: डोनाल्ड ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला: डोनाल्ड ट्रंप
trump,homurjjaldamrumadhyaहोर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला: डोनाल्ड ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री यातायात के लिए बंद रहा तो वह मंगलवार को ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला करेंगे। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर जलमार्ग नहीं खोला गया तो ईरान नरक में जीएगा।

इसी बीच, ईरान की सेना ने दावा किया कि उसने, दक्षिणी इस्फ़हान के निकट कई अमरीकी विमानों को मार गिराया है। ये हमले उस समय किए गए जब एक अमरीकी लड़ाकू विमान के गिराए जाने के बाद लापता चालक दल के सदस्य को बचाने के लिए अमरीका के प्रयास जारी थे। खातम अल-अनबिया स्थित केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) और बासिज बलों द्वारा चलाए गए अभियान में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सैन्य परिवहन विमान नष्ट कर दिए गए।

इससे पहले, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि एक एफ-15 विमान के लापता चालक दल के सदस्य को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। श्री ट्रंप ने इस अभियान को सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक बताया और कहा कि घायल चालक दल के सदस्य के ठीक होने की उम्मीद है।
========================================================Courtesy========================================
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला: डोनाल्ड ट्रंप
trump,homurjjaldamrumadhya

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *