पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी
narendramodi,westasiaपश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी
प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरल वासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज तिरुवल्ला में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों के साथ सरकार के मजबूत संबंध इस कठिन समय में वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि केरल ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए तैयार है और एनडीए पर लोगों का अटूट विश्वास पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि दोनों राजनीतिक मोर्चों ने लंबे समय से राज्य की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में केरल को पिछली अवधि की तुलना में पांच गुना अधिक धनराशि प्राप्त हुई है। एनडीए के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। श्री मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो में भी भाग लेंगे।
=====================================================Courtesy================================================
पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी
narendramodi,westasia
पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी
