• Mon. Jun 8th, 2026

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया
IPL,punjabkings,chennaisuperkings,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,punjabkingsVsCSKआईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्‍नई के चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स ने 18 ओवर और चार गेंद में पांच विकेट पर 210 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया।चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है। दूसरी तरह पंजाब किंग्‍स ने लगातार दो जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत की है।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। आयुष महात्रे ने सर्वाधिक 73 रन जोड़े। पंजाब किंग्‍स के लिए श्रेयस अय्यर ने पचास रन बनाए। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंद में 39 रन का योगदान किया। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आईपीएल में आज डेल्‍ही कैपिटल्‍स का सामना मुम्‍बई इंडियन्‍स से होगा। मैच, दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिन के साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच में अहमदाबाद में गुजरात टाइटन का सामना राजस्‍थान रॉयल से होगा। यह मैच नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
=================================================Courtesy=========================================
आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया
IPL,punjabkings,chennaisuperkings,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,punjabkingsVsCSK

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *