• Mon. Jun 8th, 2026

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का किया उद्घाटन
narendramodi,PM,semiconductor,sanand,gujaratप्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र में होने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साणंद स्थित इस संयंत्र में निर्मित चिप्स अमरीका तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभर रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे भारत की सेमीकंडक्टर की आवश्यकता देश के भीतर से ही पूरी हो सके। इस संयंत्र के उद्घाटन से भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को नई गति मिलने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्स के उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा पहले ही बुक हो चुका है। श्री मोदी ने प्रौद्योगिकी के इस दशक को भारत का दशक बताया।
==================================================Courtesy=================================================
प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का किया उद्घाटन
narendramodi,PM,semiconductor,sanand,gujarat

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *