• Mon. Jun 8th, 2026

बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
sheetlaashtmimandir,nalandaबिहार में आज सुबह नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अफवाह के कारण भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। बचाव अभियान जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
==================================================Courtesy=================================
बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
sheetlaashtmimandir,nalanda

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *