• Mon. Jun 8th, 2026

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री मोदी जताया शोक

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री मोदी जताया शोक
narendramodi,surinaam,surinaampresidentसूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री मोदी जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल सूरीनाम के लिए बल्कि लगभग पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

श्री संतोखी से हुई मुलाकातों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरीनाम के लिए उनकी अथक सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयास उनकी बातचीत में स्पष्ट रूप से झलकते थे। उन्होंने बताया कि सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति को भारतीय संस्कृति से विशेष लगाव था। संस्कृत में शपथ लेकर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया था। श्री मोदी ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और सूरीनाम के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
=================================================Courtesy=============================================
सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री मोदी जताया शोक
narendramodi,surinaam,surinaampresident

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *