• Tue. Jun 9th, 2026

UN के अनुरोध पर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता की आवाजाही तेज करने पर सहमति जताई

UN के अनुरोध पर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता की आवाजाही तेज करने पर सहमति जताई
Un,Iran,humanaidUN के अनुरोध पर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता की आवाजाही तेज करने पर सहमति जताई
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता की आवाजाही में तेजी लाने पर सहमति जताई है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक है और मौजूदा संघर्ष में एक महत्वपूर्ण अवरोध बिंदु है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने कहा कि तेहरान ने मानवीय सहायता और कृषि सामग्री को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने देने के संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। इस बीच जबकि उसके परमाणु संयंत्रों पर हमले जारी हैं। एक महीने से चल रहे युद्ध के बाद यह सहायता योजना इस अवरोध बिंदु पर पहली बड़ी सफलता है। तेल और प्राकृतिक गैस की अवरुद्ध आपूर्ति तथा उर्वरकों पर प्रतिबंध दुनियाभर में कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री बहरेनी ने कहा कि यह कदम मानवीय प्रयासों का समर्थन करने और जरूरतमंदों तक आवश्यक सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाने के लिए ईरान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस बीच जब दुनिया होर्मुज जलडमरूमध्य के दबाव के प्रभाव से जूझ रही है, संयुक्त राष्ट्र ने इसके मानवीय परिणामों से निपटने के लिए एक कार्य बल की घोषणा की है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि अवर महासचिव जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा के नेतृत्व में यह समूह कृषि संकट को टालने के लिए आवश्यक उर्वरकों और संबंधित कच्चे माल की आपूर्ति के लिए एक तंत्र विकसित करेगा।
===================================================Courtesy================================================
UN के अनुरोध पर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता की आवाजाही तेज करने पर सहमति जताई
Un,Iran,humanaid

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *