• Fri. Jun 12th, 2026

केन्‍द्र ने कहा- एलपीजी सिलेंडर भरवाने की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं

केन्‍द्र ने कहा- एलपीजी सिलेंडर भरवाने की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं
LPGकेन्‍द्र ने कहा- एलपीजी सिलेंडर भरवाने की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने उन खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना -पीएमयूवाई के तहत एलपीजी कनेक्शनों के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा को संशोधित करके 45 दिन कर दिया गया है। दावों में यह भी कहा गया है कि गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शनों के लिए नई समय सीमा 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शनों के लिए 35 दिन है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा रिफिल बुकिंग की समय सीमा अपरिवर्तित है। शहरी क्षेत्रों में ये 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बनी हुई है, चाहे कनेक्शन का प्रकार कुछ भी हो। सरकार ने यह भी दोहराया है कि देश में पर्याप्त एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है। सरकार ने नागरिकों को ऐसी गलत सूचनाओं पर विश्वास न करने और उन्हें प्रसारित न करने और अनावश्यक या घबराहट में एलपीजी रिफिल बुकिंग से बचने की सलाह दी है।
======================================================Courtesy===========================================
केन्‍द्र ने कहा- एलपीजी सिलेंडर भरवाने की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं
LPG

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *