• Thu. Jun 11th, 2026

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्रीय योजना का प्रस्‍ताव भेजा; ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्रीय योजना का प्रस्‍ताव भेजा; ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी
trump.america,iranअमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्रीय योजना का प्रस्‍ताव भेजा; ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी
अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के उद्देश्य से 15 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। मीडिया खबरों के अनुसार यह प्रस्ताव मध्यस्थों के माध्यम से भेजा गया था। इसमें शत्रुता को रोकने, ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने और उसकी क्षेत्रीय भूमिका को नया रूप देने के लिए व्यापक ढांचा प्रस्तुत किया गया है।

इस योजना में ईरान से अपने तीन मुख्य परमाणु संयंत्रों को बंद करने, यूरेनियम संवर्धन रोकने और अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निलंबित करने का आह्वान किया गया है। इसमें प्रॉक्सी समूहों के लिए ईरान के समर्थन को सीमित करने और होर्मुज जल-डमरू-मध्य को पूरी तरह से खोलने को भी कहा गया है। योजना में एक महीने का युद्धविराम शामिल है।

बदले में ईरान से परमाणु संबंधी सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। अमरीका बिजली उत्पादन के लिए बुशहर में निगरानी वाले नागरिक परमाणु कार्यक्रम का समर्थन करेगा। क्षेत्र में जारी संघर्ष चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।
===============================================Courtesy============================================
अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्रीय योजना का प्रस्‍ताव भेजा; ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी
trump.america,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *