• Tue. Jun 9th, 2026

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, 4 मौत, 6 घायल

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, 4 मौत, 6 घायल
telaviv,israel,iranतेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, 4 मौत, 6 घायल
ईरान से दागी गई एक मिसाइल आज तल अवीव पर गिरी। इससे चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हमले में इमारतों और वाहनों को भी काफी नुकसान हुआ। इस्राएल के आर्मी रेडियो ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह एक क्लस्टर मिसाइल थी जिसमें लगभग सौ किलोग्राम के कई छोटे बम थे। इस्राएली सेना ने बताया कि हमले के बाद देश में कई स्थानों पर खोज और बचाव दल सक्रिय हैं।

उधर, इज़रायल की सेना ने कहा कि उसने ईरान में उत्पादन स्थलों को निशाना बनाकर व्यापक हमले किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान की पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोन को उसने रोका। इस बीच, लेबनान ने ईरान के नव नियुक्‍त राजदूत को अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए रविवार तक देश छोड़ने को कहा है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के दावों के बावजूद युद्ध अब 25वें दिन प्रवेश कर चुका है और तनाव उच्च बना हुआ है। उधर, ईरान ने ट्रंप के दावों को फर्जी बताया था।
=================================================Courtesy=====================================
तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, 4 मौत, 6 घायल
telaviv,israel,iran

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *