• Tue. Jun 9th, 2026

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की
amitshahकेंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नायडू ने ग्रामीण विकास ट्रस्ट और उसके विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम-एफसीआरए पंजीकरण से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में गृह मंत्री के उचित समय पर किए गए हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा संगठन का एफसीआरए पंजीकरण नवीनीकृत कर दिया गया है। इससे संगठन जनता को अपनी अमूल्य सेवा जारी रख सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक परिणाम सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। श्री नायडू ने पीजी पेटा और कलिंगापटनम गांवों में नागावली नदी और वंशधारा नदी के मुहाने के पास गंभीर तटीय कटाव के मुद्दे का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल सुधारात्मक उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक शमन रणनीतियों के लिए राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से सहायता का अनुरोध किया।
===========================================================Courtesy================================================
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की
amitshah

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *