• Tue. Nov 3rd, 2026

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने की गोवर्धन पूजा
govardhanpuja,krishnagour,madhyapradeshnewsसंस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं पर्व: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल : बुधवार, अक्टूबर 22, 2025

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को श्री महामृत्युंजय गौशाला में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने कहा कि पर्व अपनी संस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं और गौ-वंश का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित श्री महामृत्युंजय गौशाला में 800 गायों की सेवा की जाती है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्रद्धा से भरपूर इस कार्यक्रम के साक्षी बनने का अवसर मिला है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्र के रहवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता के संरक्षण को सर्वोपरि रखा गया है। हमारी महान संस्कृति है, जो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शगुन लोधी, श्री संतोष ग्वाला, श्री अशोक गुप्ता, श्री सुरेंद्र वाडिका सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
==============================================================
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने की गोवर्धन पूजा
govardhanpuja,krishnagour,madhyapradeshnews

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *