• Sun. May 25th, 2025

भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना हैः राजनाथ सिंह

भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना हैः राजनाथ सिंह
rajnathsingh,pahalgamterrorattackभारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना हैः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। वे आज नई दिल्ली में संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री होने के नाते, सैनिकों के साथ-साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता जो चाहेगी, वही होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया अब भारत को पहचानती है और वैश्विक मंच पर उसकी बातों को सुनती है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पहले विश्‍व में 11वें स्थान पर थी, लेकिन अब वह 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

श्री राजनाथ सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त होना होगा।
=================================Courtesy==========================
भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना हैः राजनाथ सिंह
rajnathsingh,pahalgamterrorattack

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *