• Tue. Nov 3rd, 2026

देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है सरकारः अमित शाह

देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है सरकारः अमित शाह
sanskrit,amitshahदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है सरकारः अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोगों को संस्कृत भाषा सीखने की जरूरत है, क्योंकि भारत का समूचा ज्ञान संस्कृत भाषा में है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा दुनिया की समस्‍याओं के समधान के लिए मार्गदर्शन कर सकती है। गृह मंत्री आज नई दिल्ली में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित ‘1008 संस्कृत भाषण शिविरों’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री अमित शाह ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा अधिकांश भाषाओं की जननी है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि संस्कृत भारती ने 23 अप्रैल से इस महीने की 3 तारीख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में 1008 संस्कृत भाषण शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में 25 हजार लोगों ने भाग लिया और संस्कृत भाषा सीखी।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह और संस्कृत भारती के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
===================================Courtesy=========================
देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है सरकारः अमित शाह
sanskrit,amitshah

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *