• Mon. Mar 3rd, 2025

बागेश्वरधाम सामूहिक विवाह समारोह

बागेश्वरधाम सामूहिक विवाह समारोह
bageshwardham,bageshwardhamsarkar,dheerendrashastri

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने बागेश्वरधाम के सामूहिक विवाह समारोह में कहा की भारतीय परंपरा में संतो ने जन मानस को राह दिखाई है | कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाई | गुरुनानक हो,रविदास हो या कबीर,मीराबाई हो या संत तुकाराम सभी ने समाज को राह दिखाई |

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने बागेश्वरधाम के सामूहिक विवाह समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा की यह जनसहयोग और जनकल्याण का अच्छा उदारहरण है | राष्ट्रपति ने सभी दूल्हों को सूट और दुल्हनों को साड़ी उपहार में दी | राष्ट्रपति ने महिलाओं से कहा , आत्म निर्भर बनने का प्रयास करें , आप देश के विकास की कुंजी है | उन्होंने कहा गृहस्थी के सामान के साथ विवाहिताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चक्की और सिलाई मशीन भी दी है | आप आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करे |

बेटियों के उत्थान के लिए खोल दे मंदिर और मठों की दान पेटियां : धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मठ मंदिरो की दान पेटियों की राशि को गरीब परिवारों की बेटियों के उत्थान में लगाने का आव्हान किया है | पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की वक़्त आ गया है सभी मठ, मंदिर, धाम और समाज के लोग यह संकल्प ले की मंदिरों की दान पेटियों को बेटियों की भलाई के लिए खोल देंगे |

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा जिस दिन हमने अपनी बहन का विवाह जैसे-तैसे लोगो से उधार लेकर किया ,उसी दिन ठान लिया था , भगवान् ने हमें सामर्थ्यवान बनाया तो भारत में बेटियों के विवाह के लिए किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा | देश में कोई छोटा-बड़ा नहीं है | सभी बराबर है | इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह उत्सव हर वर्ष किया जाता है | बेटियों को कभी बोझ नहीं मानिये , हमारी परंपरा में बेटियों को पूज्य माना जाता है | जिनका कोई नहीं है उनका सहारा बनिए |

बागेश्वरधाम नया कीर्तिमान बना रहा है – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की बागेश्वरधाम नया कीर्तिमान बना रहा है | इस विवाह समारोह को जातिगत भेदभाव मिटने का बड़ा प्रयास किया | जातिगत संघर्ष को तोड़ने का काम किया है | ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है | २५१ घोड़े कहा-कहा से लाए महाराज , गजब कर दिया आपने | आज यहाँ अश्वमेघ यज्ञ के दिग्विजय घोड़े की तरह सभी वर्गो के दूल्हों को एक साथ घोड़े पर लाए है | इसने सामाजिक असमानता को तोड़ दिया है | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हर जोड़े के लिए ५१००० रूपये देने का एलान किया |
=============================Courtesy=========================
बेटियों के उत्थान के लिए खोल दे मंदिर और मठों की दान पेटियां : धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
bageshwardham,bageshwardhamsarkar,dheerendrashastri

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *