ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया |
mamtakulkarni,mahamandleshwar,kinnarakhadaकिन्नर अखाड़े में विवाद के बीच पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सोमवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया | उन्होंने कहा की किन्नर अखाड़े में मुझे लेकर विवाद है | इसलिए में महामंडलेश्वर का पद छोड़ रही हूँ | प्रयागराज महाकुम्भ में ममता कुलकर्णी को २४ जनवरी को महामंडलेश्वर बनाया गया था | कई लोगो ने इसका विरोध किया था | ममता कुलकर्णी पर १० करोड़ देकर पदवी लेने के आरोप लगे थे |
ममता ने दावा किया की उनसे २ लाख रूपये मांगे गए थे , जो महामंडलेश्वर जय अम्बा गिरी ने अपने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए थे |
ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा की में इस्तीफा इसलिए दे रही हूँ , ताकि विवाद ख़त्म हो | में पहले से साध्वी थी और आगे भी साध्वी रहूंगी | ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने को लेकर विवाद चल रहा है |
==================================Courtesy================================
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया |
mamtakulkarni,mahamandleshwar,kinnarakhada
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया |
![](https://todayindia.com/wp-content/uploads/2025/02/mamtakulkarni-1.jpg)