(Rohit Sharma) रोहित शर्मा ने ७६ गेंदों में पूरा किया दूसरा सबसे तेज शतक |
rohitsharma,INDvsENG,cricketरोहित शर्मा ने ७६ गेंदों में पूरा किया दूसरा सबसे तेज शतक |
रोहित शर्मा ने अपने करियर का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाया है | रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ ७६ गेंदों में शतक पूरी की | इससे पहले २०२३ में अफगानिस्तान के खिलाफ ६३ गेंदों में रोहित ने शतक लगाया था | रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच बने |
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फार्म में लौट आये है | उन्होंने रविवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ११९ रन की तूफानी पारी खेली ,जिसकी बदौलत भारत ने जीत दर्ज की |
क्रिस गेल को पीछे छोड़ा |
रोहित शर्मा ने वनडे करियर का ३२ वां शतक लगाया | उन्होंने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए १३६ रन जोड़े | इस दौरान रोहित शर्मा ने वनडे में ३३८ छक्के पूरे कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए | उन्होंने सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (३३१) को पीछे छोड़ा | ३५१ छक्के के साथ शाहिद अफरीदी नंबर एक पर है |
क्रिकेट: दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, श्रृंखला में बनाई अजेय बढ़
क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में कल कटक में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली। यह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार सातवीं जीत है।
इंग्लैंड के 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 44 ओवर तीन गेंद में छह विकेट पर 308 रन बनाए। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए जबकि गस एटकिंसन, आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम 49 ओवर पांच गेंद में 304 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान भारत की ओर से रवींद्र जड़ेजा ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
====================================Courtesy=======================
(Rohit Sharma)रोहित शर्मा ने ७६ गेंदों में पूरा किया दूसरा सबसे तेज शतक |
rohitsharma,INDvsENG,cricket