• Sat. Jun 14th, 2025 11:35:27 AM

पं.दीनदयाल शताब्दी वर्ष में मोर्चा ‘‘खेलेगा मध्यप्रदेश खेलेगा देश’’ खेल प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित करें – सुहास भगत

12/7/2017
मध्यप्रदेश युवा मोर्चा संगठन देश में आदर्श इकाई- नकुल भारद्वाज
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में ‘‘खेलेगा मध्यप्रदेश, खेलेगा देश’’ खेल प्रतियोगिता स्पर्धा में युवा मोर्चा नया कीर्तिमान गढेगा। इसके अंतर्गत पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक खेल स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी। प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धा में परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन देकर शरीर सौष्ठव के प्रति जागरूकता विकसित की जायेगी। इनमें खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, मलखंभ, रस्साकशी को प्रमुखता से शामिल किया जायेगा। स्पर्धा में सफल टीमें राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेगी। मध्यप्रदेश को परंपरागत खेलों में प्रवीणता हासिल करना है, क्योंकि देश की निगाहें मध्यप्रदेश की ओर लगी है।
उन्होंने कहा कि नव मतदाता अभियान में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका परिभाषित की जाना है। युवा मोर्चा इस दिशा में नए मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगा। आपने आग्रह किया कि 23 जुलाई तक संपर्क अभियान को सघन बनाकर एक भी योग्य पात्र नवमतदाता को न छोड़े इससे आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी। उन्होंने ‘‘खेलेगा मध्यप्रदेश खेलेगा देश’’ आयोजन की कार्ययोजना बनाने और अमल करने के लिए सघन प्रयास की आवश्यकता रेखांकित की।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रभारी श्री नकुल भारद्वाज ने कहा कि मध्यप्रदेश युवा मोर्चा का ढांचा सशक्त है। मध्यप्रदेश युवा मोर्चा की इकाई देश में आदर्श इकाई है। जिसके कार्यक्रमों और कार्यपद्धति से अन्य प्रांतों को सीखने का मौका मिलता है। ‘‘खेलेगा मध्यप्रदेश खेलेगा देश’’ प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अपने पौरूष से अपनी पहचान बनाने में समर्थ है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि मोर्चा विधि जागरूकता अभियान में जुड़े और विधि प्रकोष्ठ के समन्वय से पारंगत बने। सोशल मीडिया की कार्यशालाएं आयोजित की जाए। जिला स्तर तक विधि जागरूकता अभियान का विस्तार करें।
पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश युवा मोर्चा संगठनात्मक ढांचे की दृष्टि से सशक्त है। प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपे गए कार्यक्रमों को मोर्चा की टीम निचले स्तर तक सफल क्रियान्वयन करती है। उन्होंने ‘‘खेलेगा मध्यप्रदेश खेलेगा देश’’ कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ पंचायत स्तर क्रियान्वित करने की बात कही। प्रदेश सह प्रभारी श्री दर्शक ठक्कर और श्री मनोज पोशवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने बताया कि मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में 9 जुलाई से नवमतदाता जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया है। साथ ही सेल्फी विथ नवमतदाता कार्यक्रम भी हाथ में लिया है। मोर्चा द्वारा तय किया गया है कि किसी भी कार्यक्रम की शुरूआत पौधे में एक कलश जल देकर एवं अतिथियों का स्वागत पुस्तक भेंटकर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश प्रभारी श्री नकुल भारद्वाज और सह प्रभारी श्री दर्शक ठक्कर, श्री मनोज पोशवाल प्रदेश में प्रवास करेंगे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री के.पी. झाला एवं आभार प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप नायर ने माना।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *