• Fri. Sep 20th, 2024

किसान मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से अभिभूत विश्वास का नया सेतु बना- नंदकुमारसिंह चौहान

15/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान पिछले 48 घंटों में मंदसौर और निकटवर्ती जिलों के किसानों के बीच पहुंचे और 6 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उन्होंने हार्दिक दुख और पीड़ित परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त कर अपनी दिली पीड़ा व्याप्त की। उन्होंने मंदसौर के दुर्भाग्यपूर्ण कांड में दिवंगत हुए जन के शोक संतप्त परिवारों के निवास पर शोक में शामिल होकर अपनी सहानुभूति जतायी और विश्वास दिलाया कि अनहोनी के लिए दोषीजन कठोर दंड के भागी होंगे। समूची सरकार पीड़ित परिवारों के पीछे संकट की घड़ी में चट्टान की तरह खड़ी रहेगी। श्री शिवराजसिंह चौहान की संवेदना से किसानों को ढांढस बंधा है। पीड़ित परिवारों ने महसूस किया कि मुख्यमंत्री वास्तव में प्रदेश की जनता का प्रथम सेवक है। किसान परिवारों और मध्यप्रदेश सरकार के बीच विश्वास का सेतु बना है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में खेती को लाभप्रद व्यवसाय बनाने की दिशा में देश और दुनिया में जो अग्रणी पहल की है उसका लाभ किसानों को मिला है। प्रदेश में खेती की लागत कम करने के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज, प्रदेश में हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए 40 लाख हेक्टैयर पर सिंचन क्षमता का विकास प्रदेश में गांवों में 24 घंटा बिजली खेती के लिए 10 घंटा बिजली की पूर्ति करने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य बना है। इसका श्रेय श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार को ही है। उन्होंने प्रदेश का खजाना किसानों के लिए खोल दिया है। चाहे समर्थन मूल्य पर खरीदी का मामला हो, मूल्यों के स्थिरीकरण की बात हो, श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों का दुख दर्द बांटा है। मूल्य स्थिरीकरण कोष बनाने और 1000 करोड़ रूपए जमा करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।
श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की किसान परस्ती केवल सियासी प्रदर्शन है। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान आंदोलन का नाटक कर जिस तरह ढोंग किया है किसान न तो कांग्रेस को क्षमादान करेंगे और न उनके बहकावे में आयेंगे। आखिर 60 वर्ष तक सत्ता में रहकर कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक में ही तब्दील क्यों किया ? देश में कृषि नीति तक कांगे्रस ने नहीं बनायी। खेती किसानी के लिए जिस तरह अधोसंरचना का विकास श्री नरेन्द्र मोदी ने आरंभ किया और श्री शिवराजसिंह चौहान ने उसे अमली जामा पहनाया कांग्रेस क्यों नहीं कर सकी ? जवाब कांग्रेस को देना पड़ेगा। किसान अन्नदाता इस बात को समझते है। किसान कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *