• Tue. Apr 22nd, 2025 2:07:23 AM

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या केस में एक्टर सूरज पंचोली बरी |

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या केस में एक्टर सूरज पंचोली बरी |
bollywood,movie,jiyakhan,jiyakhansuicidecase,surajpancholiसीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को अभिनेत्री दोस्त जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बरी कर दिया है |
अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या करने के लिए दबाव डालने का आरोप था | सीबीआई की विशेष अदालत के जज एएस सय्यद ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा की सुबूतों की कमी के कारण अदालत सूरज पंचोली को निर्दोष करार देती है |
अभिनेत्री जिया खान ३ जून २०१३ को जुहू में घर पर पंखे पर लटकी हुई मिली थी | जिया खान के कथित सुसाइड नोट के आधार पर अभिनेता सूरज पंचोली को २०१३ में गिरफ्तार किया गया था | जिया खान की माँ राबिया खान ने कहा-वह बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी | फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगी | अभिनेता सूरज पंचोली के साथ पिता आदित्य पंचोली और माँ ज़रीना वहाब अदालत में मौजूद थी |
सूरज पंचोली को छह पन्नों के जिया खान के कथित पत्र के आधार पर आरोप लगाया गया था। सीबीआई ने दावा किया था कि पत्र में, पंचोली के हाथों जिया के शारीरिक और मानसिक शोषण तथा शारीरिक प्रताड़ना के बारे में बताया गया था। ====================================Courtesy====================================
अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या केस में एक्टर सूरज पंचोली बरी |
bollywood,movie,jiyakhan,jiyakhansuicidecasesurajpancholi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *