• Sat. May 4th, 2024

कांग्रेस मानवीय संवेदना का मखौल उड़ाना बंद करें- रणवीर सिंह रावत

08/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने मंदसौर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि किसानों के संकट के समय सर्वोच्च प्राथमिकता समस्या का निदान कर किसान के अंासू पौछने की है लेकिन जिस तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी संवेदना की आड़ में आग में घी डालने पहुंचे यह मानवीय संवेदना का मखौल उड़ाना है।
उन्होंने कहा कि मंदसौर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए है। मंदसौर कांड में दिवंगत हुए किसानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति किसान मोर्चा अपनी संवेदना व्यक्त करता है। मानव जीवन अमूल्य है। तथापि राज्य सरकार ने इस मानवीय त्रासदी के प्रति संवेदना स्वरूप सहायता देकर ढांढस बंधाया है। किसानों की मांगों के प्रति सरकार की पहल सकारात्मक है। किसानों की लागत का मूल्य तय करने के लिए आयोग के गठन से समस्या का समाधान निकलने की आशा है। सरकार किसानों से चर्चा के लिए तत्पर है जिससे समग्रता के साथ समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समस्या का मुख्य कारण देश के छह दशक तक शासन करने वाली कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियां है, लेकिन इस दिशा में मध्यप्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार ने सक्रियता से विचार किया है और उस पर जीरो प्रतिशत ब्याज, मूलधन भुगतान में 10 प्रतिशत की छूट जैसे उपाय किए है। तथापि किसानों की ओर भी जो समस्याएं है उन पर विचार करने के लिए शांतिपूर्ण रास्ता अपनाए जाने की अपेक्षा है। हिंसा कभी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। आज किसान के सामने खरीफ फसल की चुनौती है, आंदोलन का औचित्य नहीं रह गया है। आवश्यकता समझबूझ से काम लेने और शांति का मार्ग अपनाकर प्रदेश की गौरवपूर्ण परंपरा को अक्षुण्ण बनाने की है। किसान भाईयों से आग्रह है कि वे किसी भी सियासत का शिकार न बनें। भाजपा सरकार और संगठन किसानों के साथ हैं शासन और संगठन के द्वार अन्नदाता किसान के लिए हमेशा दरवाजे खुले हुए है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान किसान की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। किसान मिल बैठकर समस्या का समाधान सुझावे जिससे अमल हो सके।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *