• Wed. Apr 30th, 2025 12:56:57 AM

बेलन ब्रिगेड ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

31/05/2017
लुधियाना : सारे विश्व में तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है क्योकि तम्बाकू के सेवन से कई बीमारिया शरीर में पैदा हो जाती है।
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि तम्बाकू में निकोटिन होता है इसके अधिक सेवन से फेफड़े, लकवा, गले, मुंह, भोजन नाली व किडनी में कई भयानक बीमारियां हो जाती है और इसके सेवन से कैंसर की सम्भावना 20 – 30 गुणा तक अधिक बढ़ जाती है।
अनीता शर्मा ने कहा कि मजदूर लोग अपनी थकावट दूर करने के लिए बीड़ी सिगरेट का सेवन करते है जोकि शरीर के लिए जानलेवा है इसलिए सरकार को बीड़ी सिगरेट के दाम बढ़ा देने चाहिए और सरकारी कर्मचारियों के तम्बाकू सेवन पर पूर्ण रोक लगानी चाहिए। सड़को, पार्को व सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने वालों को भारी जुर्माना लगा कर दण्डित करना चाहिए। सिगरेट का धुआं घर में रहने वाले अन्य लोगो को भी शारीरिक नुक्सान पहुँचता है। हम सभी को वर्ल्ड नो टुबैको डे पर तम्बाकू से होने वाली बिमारियों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए और लोगो को इसके सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *