• Wed. Apr 24th, 2024

कालवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्‍बी आज नौसेना में शामिल

कालवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्‍बी आज नौसेना में शामिल
todayindia,todayindianews,todayindia24कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर को आज भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस सिलसिले में मुंबई में आयोजित समारोह में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरिकुमार मुख्य अतिथि थे। इस पनडुब्बी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स मुंबई ने फ्रांस के मैसर्स नवल ग्रुप के सहयोग से तैयार किया है। कलवरी श्रेणी की चार पनडुब्बियां पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। वागीर से भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। यह पनडुब्बी जमीनी युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया सूचना इकट्ठा करने, सुरंगे बिछाने और टोही अभियानों के लिए सक्षम है। 12 नवंबर 2020 को शुरू की गई वागीर पनडुब्बी भारत में अब तक निर्मित सभी पनडुब्बियों की तुलना में सबसे कम समय में बनाई गई है। इस पनडुब्बी ने अपनी पहली समुद्री सॉर्टी पिछले वर्ष फरवरी में की थी और नौसेना में शामिल किए जाने से पहले इसके कई समुद्री परीक्षण हुए। यह पनडुब्बी पिछले वर्ष 20 दिसंबर को भारतीय नौसेना को सौंपी गई।
==============================Courtesy===============
कालवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्‍बी आज नौसेना में शामिल
todayindia,todayindianews,todayindia24

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.