• Sat. May 4th, 2024

छींदधाम – हनुमान जी का प्रसिद्द मंदिर मध्यप्रदेश के छींद में |

छींदधाम – हनुमान जी का प्रसिद्द मंदिर मध्यप्रदेश के छींद में |
Chhind,chhinddham,hanumaan ji ka mandir,jaibajrangbali,todayindia,todayindia24,todayindialive

छींद धाम मंदिर बहुत ही प्रसिद्द मंदिर है | यहाँ प्रतिदिन हजारो श्रद्धालु मन्नत लेकर आते है और झोली भरकर जाते है | संकटमोचक हनुमान जी के इस मंदिर छींद धाम की प्रसिद्धि देश के कई राज्यों तक है | मान्यता है की यहाँ पर जो भी भक्त पांच मंगलवार या शनिवॉर को नियम से आते है और सुबह ४ बजे की आरती में शामिल होते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है | छींद धाम के इस मंदिर की विषेशता है की यहाँ पर हनुमान जी की दक्षिण मुखी मूर्ती विराजमान है ,जिसे शास्त्रों के अनुसार सिद्ध माना गया है |
यहाँ पर चना गुड़ ,नारियल का प्रशाद चढ़ाया जाता है | भक्तो का कहना है की ५०० साल से भी पुराने पीपल के पेड़ के नीचे विराजे हनुमान लाला के दर्शन मात्र से ही संकट दूर हो जाते है | अनेक चमत्कारिक घटनाओ के प्रसंग हमेशा यहाँ सुनने मिलते है | छींद वाले दद्दाजी की चमत्कारिक प्रतिमा की एक झलक पाने रोज़ बड़ी संख्या में भक्त यहाँ आते है | प्रति मंगलवार ऐसे भक्तो द्वारा भंडारे कराये जाते है ,जिनकी मनोकामनाएं पूरी होती है |

छींद धाम मंदिर से जुड़ा इतिहास
छींद गांव में लगभग ५०० वर्ष पुराने पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है | ऐसा कहा जाता है की भगवान श्री राम के भक्त श्री हनुमान के एक उपासक ने प्रतिमा को बाहर निकालकर स्थापित करवाया था | अब उसी वृक्ष के नीचे यह विशाल छींद धाम (मंदिर) गया है | इस स्थान पर मूर्ति की स्थापना १९०५ में हुई थी | बताते है की तब मूर्ती मात्र एक फ़ीट की थी , लेकिन चमत्कारों का सिलसिला बढ़ता रहा और लोगो की आस्था बढ़ती रही और मूर्ति भी बढ़ती गयी , जो अब लगभग ५ फ़ीट ऊँची है |

मंगलवार की रात २ से ३ बजे के बीच ही लग जाते है भक्तो की कतार |
मंगलवार की रात तीन बजे से भक्तो की कतार दर्शन के लिए लग जाती है | ४ से ५ बजे के बीच होने वाली बजरंगबली की आरती में हजारो भक्त शामिल होते है | माना जाता है की सुबह की आरती के दर्शन से हर मुश्किल काम आसान हो जाता है और मनोकामना पूरी होती है |

कैसे पहुँचे छींद धाम
छींद धाम भोपाल-जबलपुर एनएच-१२ से मंडीदीप,ओबेदुल्लागंज ,गोहरगंज होते हुए बरेली से सीधे छींद धाम पहुँचा जा सकता है | इसके अलावा रायसेन से गैरतगंज ,सिलवानी व उदयपुरा होते हुए खरगोन के रास्ते छींद धाम पहुँचा जा सकता है |
छींदधाम – हनुमान जी का प्रसिद्द मंदिर मध्यप्रदेश के छींद में |
Chhind,chhinddham,hanumaan ji ka mandir,jaibajrangbali,todayindia,todayindia24,todayindialive
=======
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *