• Sun. May 5th, 2024

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए आज मॉस्को जाएंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए आज मॉस्को जाएंगे
todayindia,todayindia24संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासिचव एंतोनियो गुतेरस युक्रेन में दो महीने से चल रही सैनिक कार्रवाई को विराम देने या समाप्‍त करने के मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने के लिए आज मॉस्‍को जाएंगे। वे इस मुददे पर पुतिन को सहमत कराने की कोशिश करेंगे। श्री गुतेरस के प्रवक्‍ता ने बताया है कि महासचिव रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्‍की से मुलाकात के लिए बृहस्‍पतिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे। श्री गुतेरस का मानना है कि युद्ध रोकने या विराम देने के ठोस अवसर उपलब्‍ध हैं।

श्री गुतेरस ने मास्‍को जाते समय अंकारा में तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसप तैय्यप अर्दोगन से मुलाकात की। श्री अर्दोगन ने संघर्ष खत्‍म करने के लिए मध्‍यस्‍थता की कोशिश की थी, लेकिन वे अब तक इसमें नाकाम रहे हैं।
श्री गुतेरस ने मानवीय आधार पर संघर्ष खत्‍म करने या विराम देने की बार-बार अपील की है, लेकिन वे भी इस कोशिश में असफल रहे हैं।
संयुक्‍त राष्‍ट्र में रूस के उप-दूत ने कहा है कि मानवीय आधार पर संघर्ष विराम, आवश्‍यक नहीं है।
=============================Courtesy=========================
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए आज मॉस्को जाएंगे
todayindia,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *