• Sat. May 18th, 2024

शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन
Cricket legend Shane Warne has died at age 52
shanewarn,todayindia,todayindia24ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन |
शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर तथा स्पिन के जादूगर के नाम से मशहूर शेन वॉर्न का निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर तथा स्पिन के जादूगर के नाम से मशहूर शेन वॉर्न का कल थाईलैंड में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे।उनका दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की आशंका व्यक्त की जा रही है। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए।उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 293 विकेट लिए। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर रॉड मार्श का भी कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।उन्होंने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 एकदिवसीय मैच खोले।उन्होंने विकेट कीपर के रूप में 355 खिलाड़ियों को आउट किया था।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के निधन पर शोक व्यक्त किया
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पिन के जादूगर नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट संदेश में श्री ठाकुर ने कहा कि शेन वॉर्न महान गेंदबाज थे, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता।शेन वॉर्न हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।
=========================Courtesy===============================
Cricket legend Shane Warne has died at age 52
shanewarn,todayindia,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *