• Mon. May 6th, 2024

(todayindia)पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह बीजेपी में आये |

(todayindia) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह बीजेपी में आये |
#rpnsingh,#rpnsinghjoinbjp,#todayindia,#today india,#today india news,#today india headlines,#today india highlights,#onlinenews,#today,snews,#livenews,#indianewsheadlines,#latestnewstoday,#todaynewsheadlinesindia,#todayindia24,#uttarpradeshelection,#UPelection2022पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है |
उन्हें केंद्रीय मंत्री और उत्तरप्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आरपीएन सिंह को बीजेपी ज्वाइन करवाई | आरपीएन सिंह कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को भेजे अपने इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने लिखा की में कांग्रेस की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूँ | उन्होंने देशवासियो की सेवा और पार्टी की सेवा का अवसर देने के लिए सोनिया गाँधी को धन्यवाद भी दिया | उत्तरप्रदेश की पडरौना सीट से तीन बार विधायक और कुशीनगर से एक बार सांसद बने आरपीएन सिंह झारखण्ड के प्रभारी महासचिव थे | एक दिन पहले उत्तरप्रदेश के ३० स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने उनका नाम शामिल किया था | उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद पडरौना से कांग्रेस प्रत्याशी
मनीष जायसवाल और जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया |

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा की ‘३२ सालो तक मेने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से , लगन से मेहनत की | लेकिन जिस पार्टी में इतने साल रहा , अब वो पार्टी रह नहीं गई | न वो सोच रह गई जहाँ मैंने शुरुआत की थी | देर से सही पर दुरुस्त आया हूँ | अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो में एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनो को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा ,अवश्य करूंगा |

आरपीएन सिंह ने ट्वीट कर कहा की
आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है , में अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरम्भ कर रहा हूँ |

आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें कायर करार दे दिया है। सुप्रिया ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह केवल बहादुरी से लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जैसा कहती हैं कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते’।
माना जा रहा है आरपीएन सिंह हाल ही में बीजेपी छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते है |
=========================Courtesy=============================
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार |
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार है | मंगेशकर परिवार ने अनुरोध किया है उनके बारे में अफवाहे न फैलाएं | लता मंगेशकर कोरोना संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया था | हालाँकि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में है |
===============================Courtesy=========================
देश के पहले सीडीएस विपिन रावत,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पदम् विभूषण |
देश के पहले सीडीएस विपिन रावत,और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पदम् विभूषण पुरुष्कार से सम्मानित किया जायेगा | केंद्र सरकार ने मंगलवार को पदम् पुरुष्कारों की घोषणा की |
उत्तर प्रदेश के दिवंगत साहित्यकार राधेश्याम खेमका और महाराष्ट्र की शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी पदम् विभूषण से सम्मानित किया जायेगा | इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद को पदम् भूषण से सम्मानित किया जायेगा |
============================Courtesy==========================
टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मैडल |

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मैडल मिलेगा | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न वीरता पुरुष्कारो की घोषणा की है | इस साल ३८४ सैन्य कर्मियों को वीरता पुरुष्कार दिए जायेंगे | इसमें १२ शौर्य चक्र , १२२ विशिष्ट सेवा मैडल शामिल है | टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मैडल मिलेगा | नीरज भारतीय सेना में सूबेदार है
==============================Courtesy===========================
गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सुरक्षा कर्मियों पर ग्रेनेड से हमला |
गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सुरक्षा कर्मियों पर आतंवादियो ने ग्रेनेड से हमला किया | हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है |
===============================Courtesy==========================
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल मथुरा दौरे पर जायेंगे |
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा जायेंगे | अयोध्या काशी के बाद बीजेपी के एजेंडे में मथुरा भी है | ऐसे में शाह के मथुरा दौरे से कई राजनैतिक सन्देश भी जायेंगे | अमित शाह नॉएडा जाकर भी डोर टू डोर चुनाव प्रचार करेंगे | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को दिल्ली में जाट नेताओ के साथ भी मीटिंग करेंगे | जाट नेताओ के साथ अमित शाह कि यह मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि किसान आंदोलन के बाद जाटों के एक वर्ग में बीजेपी के प्रति नाराज़गी की ख़बरें आती रही है |
================================Courtesy=========================
बीजेपी उत्तर प्रदेश में ‘रामनामी’ साड़ी बांटेगी |
उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ‘रामनामी’ साड़ी बांटेगी | इन ‘रामनामी’ साड़ियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें छपी है | इन ‘रामनामी’ साड़ियों पर लिखा है ‘राम को लाये है , हम उन्हें लाएंगे |’ इस साडी पर बीजेपी के नारे भी छपे है |
=============================Courtesy============================
इसरो इस साल तीन मिशन लांच करने की तैयारी में |
इसरो इस वर्ष तीन मिशन लांच करने की तैयारी में | इस वर्ष जीसेट-२१ का भी प्रक्षेपण किया जायेगा | यह पहला उपग्रह है , जिसकी पूरी फंडिंग न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल)
ने की है | यह संचार उपग्रह एनएसआईएल का होगा और डीटीएच जरूरतों को पूरा करेगा | इसके अलावा अगले महीने पीएसएलवी सी-५२ से रिकेट-1A लांच किया जायेगा | मार्च महीने में पीएसएलवी सी-५३ सी ओसियन सेट ३ , आईएनएस २बी उपग्रह लांच होंगे |
================================Courtesy========================
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पंजाब में विधान सभा चुनाव अभियान की शुरुआत गुरूवार से करेंगे | 
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पंजाब में विधान सभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत गुरूवार से करेंगे | राहुल गाँधी सुबह अमृतसर पहुचेंगे | वह श्री हरमंदिर साहब जायेंगे और वे पार्टी के सभी ११७ प्रत्याशियों के साथ हरमंदिर साहब में मत्था टेकेंगे और लंगर चखेंगे | इसके बाद सभी ११७ प्रत्याशियों के साथ भगवान् वाल्मीकि तीर्थ स्थल व दुर्गयाना मंदिर के दर्शन करेंगे |
=================================Courtesy=========================
भारतीय महिला हॉकी टीम ने आंठवी बार वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया |
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल १ जुलाई से १७ जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन की मेजबानी में होने वाली वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है | भारत ने ४८ साल के इतिहास में आंठवी वार वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया |
===================================Courtesy======================
#rpnsingh,#rpnsinghjoinbjp,#todayindia,#today india,#today india news,#today india headlines,#today india highlights,#onlinenews,#today,snews,#livenews,#indianewsheadlines,#latestnewstoday,#todaynewsheadlinesindia,#todayindia24

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *