• Sat. Apr 27th, 2024

(todayindia,mpnews) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज |
#today india,#today india news,#today india headlines,#today india highlights,#onlinenews,#today,snews,#livenews,#indianewsheadlines,#latestnewstoday,#todaynewsheadlinesindia,#todayindia24,#digvijaysingh,mpnews24,mpnewsliveमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ श्यामला हिल्स पुलिस ने दो एफआईआर
दर्ज़ की है | जबकि उनके साथ बैठे कांग्रेस नेता कमलनाथ को छोड़ दिया है | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह डूब प्रभावित किसानो की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मिलना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मिलने से इंकार कर दिया | शुक्रवार की सुबह दिग्विजयसिंह कार्यकर्ताओ के साथ सीएम बंगले के बहार प्रदर्शन करने जा रहे थे | तभी पुलिस ने उन्हें सीएम बंगले के पहले रोक लिया | दिग्विजयसिंह वही धरने पर बैठ गए | श्यामला हिल्स पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक एफआईआर शासकीय कार्य में बाधा पहुचाने और दूसरी लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर दर्ज़ की है |
==============================Courtesy============================
मंत्री उषा ठाकुर दाधीच के घर पहुंची और अपमान पर माफी मांगी |
मंत्री उषा ठाकुर दधीच के घर पहुंची और अपमान पर माफी मांगी | उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति ने भी अपमान किया है , उसे तलाशकर में सजा दूँगी| अपमान करने वाल व्यक्ति मेरा पीए नहीं है , क्योंकि वे मेरे साथ थे |
इससे पहले मंत्री उषा ठाकुर के पीए द्वारा किये गए अपमान से आहत कत्थक नर्तक व पदमश्री पुरु दाधीच ने कहा की ऐसा ही होता रहा तो में मध्यप्रदेश छोड़कर चला जाऊँगा |
===============================Courtesy===========================
भोपाल में सुभाष रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया लोकार्पण |
भोपाल में सुभाष रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया लोकार्पण | सुभाष ब्रिज शुरू होने से सुभाष नगर व रचना नगर अंडर ब्रिज के साथ अशोका गार्डन पर लगने वाले जाम की समस्या ख़त्म होगी | आरओबी से एमपी नगर और प्रभात चौराहा क्षेत्र से भोपाल स्टेशन , अशोका गार्डन व पिपलानी ,गोविंदपुरा ,एमपी नगर ,रचना नगर कीओर आने जाने वालो को सहूलियत होगी |
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस सरकार ने सुभाषचंद्र बोस के साथ न्याय नहीं किया | उन्होंने कहा की बापू पूजनीय है , लेकिन रानी लक्ष्मी बाई , टंटया मामा ,लाल-बाल-पाल ,अशफाक उल्लाह , नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को भूजल गए | ब्रिज लोकार्पण के पहले प्रभात चौराहा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का का अनावरण किया और आज़ाद हिन्द फौज कांसेप्ट पार्क का भूमि पूजन भी किया | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ब्रिज का निरीक्षण करने खुली जीप में सवार होकर निकले |
२५ फरवरी को रोज़गार मेला लगेगा |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जानकारी दी की २५ फरवरी को लोगो को स्वरोज़गार से जोड़ने के प्रयास के तहत रोज़गार मेला लगाया जायेगा | मुख्यमंत्री ने बताया की भोपाल में ३५००० लोगो को बिना ब्याज के १०००० रूपये दिए गए है | धीरे -धीरे कई कारखाने लगाकर रोज़गार से जोड़ने का काम कर रहे है |
============================Courtesy===========================
विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम स्वस्थ-उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगटिव
विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम स्वस्थ हो गए है | उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आ गयी है | उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी | लिखा की वे होम आइसोलेशन में उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है |
============================Courtesy===========================मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिलाओं के साथ भजन गाये और नगड़िया भी बजाई |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार को सागर जिले के आदिवासी गांव बसा पहुंचे | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वहां महिलाओं के साथ भजन गाये और नगड़िया भी बजाई | मुख्यमंत्री ने केसरी और देवरी ब्लॉक के लिए ४१६ करोड़ ६७ लाख की नल जल योजनाएं मंजूर की | केसली ब्लॉक के ८७ गांव के लिए इस योजना का बसा गांव में ही भूमि पूजन किया | उन्होंने आदिवासी बृजेश मर्स्कोले के घर भोजन किया | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जमीन पर बैठकर थाली में भोजन किया | उन्हें ज्वर और मक्के की रोटी ,मूंगा के फूल की कढ़ी चटनी आदि परोसे गए | इस दौरान सीएम के साथ kendriya मंत्री प्रह्लाद पटेल और मंत्री गोपाल भार्गव मौजूद थे |
मुख्यमंत्री ने डेढ लाख से दुर्गा जी के मंदिर , एक लाख रूपये से हनुमान जी के मंदिर के सौन्दर्यीयकरण और सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा भी की | उन्होंने कहा की जिंदगी व लोगो के काम-धंधे साथ-साथ चले इसलिए इस बार अब तक लॉक डाउन नहीं लगाया गया है और आगे भी प्रयास करेंगे की लॉक डाउन की नौबत ना आये |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाभार्थी हितग्राहियो को चेक प्रदान करते हुए कहा की सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है | महिलाओं की भागीदारी बढे ,इसलिए स्कूलों के ड्रेस की सिलाई का काम उन्हें दिया जा रहा है | लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को छठवीं कक्षा से २ हजार ,नवमी से ४ और ११ से ६ हजार रूपये दिए जायेंगे | वयस्क होने पर एक लाख मिलेंगे | 
==============================Courtesy=========================
मुआवजा और सर्वे में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कराएंगे :-मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से रविवार को टेम और सुठालिया परियोजनाओं के डूब प्रभावित किसानो की समस्याओं को लेकर मुलाकात हो गयी | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और किसानो के प्रतिनिधि भी दिग्विजयसिंह के साथ मौजूद थे | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया की मुआवजा और सर्वे में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कराएंगे |
मुलाकात के बाद पुर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया की दिग्विजयसिंह और प्रभावित किसानो ने
टेम और सुठालिया परियोजनाओं में डूब प्रभावितो को समस्याओं से मुख्यमंत्री चौहान को अवगत कराया | उन्हें सर्वे व मुआवजे से सम्बंधित गड़बड़ियों की जानकारी भी दी | अब सीएम
पीड़ित किसानो के न्याय करे |
दिग्विजय सिंह ने कहा की वे सीएम शिवराज को लगातार पत्र लिख रहे थे | मुलाकात के लिए समय भी माँगा , लेकिन सीएम शिवराज को इसकी जानकारी नहीं है | यदि उनक सचिवालय उन्हें सही जानकारी नहीं देता है तो मैं क्या करूँ |
===============================Courtesy===========================
सारा अली खान महेश्वर का अहिल्या किला देखने पहुंची |
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ रविवार सुबह राजवाड़ा परिसर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर के देव पूजा स्थल और अहिल्या किला देखने पहुंची | आजकल सारा अली खान और विक्की कौशल फिल्म लुकाछिपी-२ की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के महेश्वर में है |
=============================Courtesy=============================
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कोरोना पॉजिटिव |
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | रविवार को विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा की लक्षण दिखने के बाद मैंने जांच करवाई | रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | जो लोग संपर्क में आएं है वे जांच करवा ले |
==============================Courtesy============================
पी डब्ल्यू डी के टाइमकीपर के घर मिली डेढ करोड़ की संपत्ति |
राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ट की रीवा इकाई ने लोक निर्माण विभाग में पदस्थ टाइमकीपर के घर छापा डाला जांच में डेढ करोड़ रूपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ | पी डब्ल्यू डी के उपसंभाग कार्यालय मऊगंज में पदस्थ टाइमकीपर पन्नालाल शुक्ल द्वारा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने से जुडी शिकायते मिली थी | सुबह से ही राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ट की २० सदस्यीय टीम उनके सरकारी और और हनुमना तहसील के मढ़ा रघुवर स्थित गांव के पैतृक आवास में पहुच गयी थी |
==============================Courtesy============================
mpnews,#today india,#today india news,#today india headlines,#today india highlights,#onlinenews,#today,snews,#livenews,#indianewsheadlines,#latestnewstoday,#todaynewsheadlinesindia,#todayindia24,digvijaysingh,mpnews24,mpnewslive

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.