• Sun. Jul 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्भया आश्रय गृह पहुँचकर बेटी संध्या को आशीर्वाद दिया

भोपाल : शुक्रवार, मार्च 3, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां निर्भया आश्रय गृह पहुँचकर निराश्रित बेटी संध्या को आशीर्वाद दिया। संध्या का विवाह डबरा निवासी जयप्रकाश गुप्ता के साथ 4 मार्च को हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थिति थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान संध्या की मेहंदी की रस्म में भी शामिल हुए। उन्होंने संध्या के सुखी, स्वस्थ और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था को समाज सेवा के इस कार्य के लिये बधाई दी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *