• Mon. May 6th, 2024

कोरोना के कारण अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज़ डेट टली |

कोरोना के कारण अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज़ डेट टली |
today india,today india news,today india headlines,today india highlights,todayinda,todayindia24कोरोना के कारण अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज़ की डेट भी आगे बढ़ा दी गयी है | ‘पृथ्वीराज’ पहले २१ जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी पर ओमीक्रॉन के कारण फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है | इसके पहले ‘जर्सी’ और ‘आरआरआर’ की रिलीज़ डेट को भी आगे बढ़ाया गया है | ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के अपोजिट मानुसी छिल्लर है | मानुसी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है |
===========================Courtesy==============================
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा की सपा सरकार कंस की पूजा करती थी |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा की सपा सरकार कंस की पूजा करती थी | उसने भगवान् कृष्ण के लिए कुछ नहीं किया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की पहले सरकार कंस पैदा करती थी | जिससे जवाहर बाग़ काण्ड हुआ उसमे २९ लोगो की जान चली गयी थी | एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था की भगवान् कृष्ण रोज़ रात में उनके सपने में आते है और कहते है की सपा की सरकार बनेगी और रामराज्य स्थापित होगा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामवृक्ष यादव का जिक्र करते हुए कहा की पूर्व सरकार ने मथुरा ,बरसाना ,गोकुल और बलदेव के लिए कुछ नहीं किया | अब सपने आने की बात कर रहे है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह अलीगढ में एक बिजली परियोजना का उद्धघाटन करने के बाद कही |
===============================Courtesy===========================
तेज़ गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ६१ रन देकर ७ विकेट लिए |
भारत ने दुसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दुसरे दिन मंगलवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में २२९ रन के स्कोर पर समेट दिया | भारत के पहली पारी में २०२ रन के जवाब २२९ रन बना दक्षिण अफ्रीका की टीम २७ रन की मामूली बढ़त ही हासिल कर सकी | जवाब में भारतीय टीम ने दुसरे दिन स्टंप्स तक दो विकेट खोकर ८५ रन बना लिए थे | इंडिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर ५८ रन की कुल बढ़त हासिल कर ली थी |
तेज़ गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ६१ रन देकर ७ विकेट लिए |
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सात विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने | किसी भारतीय का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है | इससे पहले ऑफ स्पिनर आर अश्विन और हरभजन सिंह ने ही यह कारनामा किया था | अश्विन ने २०१५ में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में ६६ रन देकर ७ विकेट लिए थे | हरभजन सिंह ने २००४ में कोलकाता में ८७ रन देकर ७ विकेट लिए थे |
===========================Courtesy===============================
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन |
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | करीब ढेड़ महीने पहले उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था | पिछले वर्ष ही उनको पदमश्री से सम्मानित किया गया था | सिंधुताई सपकाल ने अनाथ बच्चो के लिए संसथान खोले और ४० वर्षो में १४०० से अधिक बच्चो को गोद लिया | मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल ‘अनाथ बच्चो की माँ’ के नाम से मशहूर थी
================================Courtesy==========================
बरेली में कांग्रेस आयोजित महिला मैराथन में भगदड़ |
उत्तरप्रदेश के बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला मैराथन में भगदड़ मच गयी | मैराथन में
महिलाओं के साथ ही हजारो छात्राएं भी शामिल थी | भगदड़ मचने से कई छात्राएं घायल हो गईं |
हालाँकि किसी को गंभीर छोटे नहीं आई है |
=================================Courtesy=========================
रोटोमैक ग्रुप की मालिक विक्रम कोठारी का निधन |
रोटोमैक ग्रुप की मालिक विक्रम कोठारी का मंगलवार को निधन हो गया | ९० के दशक में कोठरी पेन किंग के नाम से मशहूर हुए थे | विक्रम कोठारी ७,८०० करोड़ के गबन के मामले में मुख्य अभियुक्त थे |
==================================Courtesy========================
today india,today india news,today india headlines,today india highlights,todayinda,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *