• Fri. Jun 12th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने आज ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन किये

भोपाल : गुरूवार, फरवरी 9, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओंकारेश्वर में भगवान ज्योर्तिलिंग के सपत्नीक दर्शन किये। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित आदि शंकराचार्य की प्राचीन गुफा के भी दर्शन किये। श्री चौहान ने वृक्षारोपण किया तथा साधु-संतों से भेंट की। इस मौके पर श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर नर्मदा सेवा यात्रा एवं आदि शंकराचार्य के स्मरण प्रसंग पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हो रहे हैं।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *