• Sun. May 5th, 2024

Delhi Election,Delhi Assembly Election,AAP,Arvind kejriwal,todayindia,Headlines,Latest News,Breaking News,today india news,today india
दिल्ली इलेक्शन -एग्जिट पोल में फिर से केजरीवाल |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ७० सीटों के लिए शनिवार को लगभग ६० प्रतिशत मतदान हुआ | चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे | मतदान ख़त्म होते ही कई चैनल्स और एजेंसिओ ने एग्जिट पोल जारी किये | लेकिन तमाम एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है की दिल्ली में फिर से अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनेगी | दिल्ली में वोटिंग के बाद सभी टीवी चैनलों के एग्जिट पोल नतीज़ो ने अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया है | एग्जिट पोल के अनुसार इस बार आप को ५० से ज्यादा सीटें मिलेंगी | बीजेपी को ५ से २० सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा | इसके अनुसार कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ है | फिर भी कुछ एग्जिट पोल मानते है की कांग्रेस को एक -दो सीट मिल सकती है |कांग्रेस के लिए गहरी चिंता की बात यह भी है की पिछले चुनाव के मुकाबले उसका वोट प्रतिशत भी लगभग आधा होता हुआ पांच प्रतिशत तक सिमटता हुआ एग्जिट पोल में दिख रहा है | जबकि बीजेपी पिछले विधानसभा चुनाव के बाद तीन प्रतिशत मत बढ़ाते हुए ३५ परसेंट वोट हासिल कर रही है | लेकिन इसके बाद भी बीजेपी को केवल २ तो ११ सीटें ही मिलने की उम्मीद है |

झूठे साबित होंगे सभी पोल |
एग्जिट पोल फ़ैल होंगे | बीजेपी ४८ सीट जीतेगी | कृपया EVM का बहाना न बनाये |
मनोज तिवारी , दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

सभी को दिल से सम्मान
हम भरी अंतर से जीत रहे है | आज सब साथियो की मेहनत को दिल से सलाम |
मनीष सिसोदिया , उप मुख्यमंत्री दिल्ली

दिल्ली चुनाव में मतदान के दिन अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर महिलाओ से वोट डालने की अपील की केजरीवाल ने कहा आप (महिलाये ) घर से पुरुषो को भी मतदान के लिए ले जाए और पुरुषो से चर्चा जरूर करे की किसे वोट देना सही रहेगा | इस पर स्मृति ईरानी ने अरविन्द केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा दिया | उन्होंने कहा की क्या महिलाये इतने सक्षम नहीं है की वे स्वयं निर्धारित कर सके की किसे वोट देना है |
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा ‘वो (केजरीवाल) पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने ? एक हाथ से जूता उतारकर उसी हाथ से माला लेकर क्या कर रहे थे , क्या कर दिया ? जब नकली भक्त मंदिर जाते है तो यही होता है | केजरीवाल शुक्रवार रात परिवार के साथ हनुमान मंदिर गए थे |Delhi Election,Delhi Assembly Election,AAP,Arvind kejriwal,todayindia,Headlines,Latest News,Breaking News,today india news,today india

=========
courtesy



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *