• Sat. Apr 27th, 2024

(todayindia) महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) बीसीसीआई(BCCI) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर |

(todayindia) महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर |
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को बीसीसीआई(BCCI) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर संदेह के बदल मंडराने लगे है |(MS Dhoni)(BCCI)(today india news)today india)(todayindia)(Cricket)
इसके बाद से उनके शीघ्र संन्यास लेने की अटकले तेज़ हो गयी है | इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर #थैंकयू धोनी ट्रेंड हो गया |
धोनी वर्ल्डकप की बाद से ही मैदान से दूर थे | उन्होंने पिछले ६ महीने से कोई मैच नहीं खेला है | जिस दिन उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर उसी दिन धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी | उन्होंने झारखण्ड रणजी टीम की साथ करीब ४० मिनिट तक नेट प्रैक्टिस की | धोनी ने रणजी टीम के बल्लेबाजों को बैटिंग टिप्स भी दिए |

बीसीसीआई(BCCI) ने अक्टूबर २०१९ से सितम्बर २०२० तक के लिए केंद्रीय अनुबंधों का एलान किया | धोनी(MS Dhoni) पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हे सालाना ५ करोड़ मिलते थे | कप्तान विराट कोहली , उप कप्तान रोहित शर्मा और तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए प्लस ग्रेड में बने हुए थे जिन्हे ७ करोड़ रूपये प्रतिवर्ष मिलते है | बल्लेबाज के एल राहुल बी से अब ए ग्रेड में आ गए है |

आईसीसी के तीनो टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान है धोनी
धोनी क्रिकेट इतिहास में एक मात्र कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनो प्रतियोगिताओ को जीता है | धोनी की ही कप्तानी में भारत ने २००७ में टी-२० , २०११ में एक दिवसीय विश्वकप जीता | साथ ही धोनी की कप्तानी में वर्ष २०१३ में चैंपियंस टूर्नामेंट को जीता था |

बीसीसीआई के २०१९ -२०२० के केंद्रीय अनुबंध
ग्रेड ए प्लस -विराट कोहली , रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह |
ग्रेड ए– आर -अश्विन , रविंद्र जडेजा , भुवनेश्वर कुमार , चेतेश्वर पुजारा , अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन , मोहम्मद शमी , इशांत शर्मा , कुलदीप यादव , ऋषव पंत |
ग्रेड -बी -रिद्धिमान साहा , उमेश यादव , युजविन्दरसिंह चहल , हार्दिक पंड्या , मयंक अग्रवाल |
ग्रेड-सी – केदार जाधव , नवदीप सैनी , दीपक चाहर , मनीष पांडेय , हनुमा विहारी , शार्दुल ठाकुर , श्रेयस अय्यर , वाशिंगटन सुंदर |
(MS Dhoni)(BCCI)(today india news)today india)(todayindia)(Cricket)
================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.