• Sun. May 19th, 2024

(todayindia) झारखंड विधानसभा चुनाव(Jharkhand Election Results) की मतगणना जारी

(todayindia) झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी(Jharkhand Election Results)
झारखंड में 81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती 24 जिला मुख्‍यालयों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना में भाजपा 32 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। कांग्रेस 13 झारखंड मुक्ति मोर्चा 23 और राष्‍ट्रीय जनता दल 03 सीटों पर आगे हैं। ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन 03 और झारखंड विकास मोर्चा 03 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।(todayindia)(Jharkhand Election Results)(Raghubar Das)(Hemant Soren)

मुख्‍यमंत्री रघुबर दास(Raghubar Das) जमशेदपुर पूर्व सीट की मतगणना में पिछड़ रहे हैं। वे 1995 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आये हैं। उनके पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सरयू राय मतगणना में आगे हैं। भाजपा द्वारा टिकट न दिये जाने पर सरयू राय ने पार्टी से बगावत कर दी थी । झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन(Hemant Soren) दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। दुमका में उनका मुकाबला समाज कल्‍याण मंत्री लोइस मरांडी से है।

सिल्‍ली निर्वाचन क्षेत्र में ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो मतगणना में आगे चल रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वे इस सीट से हार गये थे।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के अध्‍यक्ष बाबू लाल मरांडी धनवार सीट की मतगणना में आगे हैं। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर ओरांओ लोहरदग्‍गा सीट पर आगे हैं।

मतगणना के सबसे अधिक 28 दौर चतरा में होंगे जबकि सबसे कम दौर दो सीटों — चंदनक्‍यारी और तोरपा में होंगे। केन्‍द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान सभी मतगणना केन्‍द्रों में तैनात किये गये हैं।

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरण में 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक मतदान हुआ था। ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन पार्टी समेत एन डी के दो अन्‍य सहयोगी दल लोकजनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड स्‍वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।(todayindia)(Jharkhand Election Results)(Hemant Soren)

निवर्तमान विधानसभा में भाजपा की 43, झारखंड मुक्ति मोर्चा की 19 और कांग्रेस की आठ सीटें हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 37 सीटें और उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन को पांच सीटें मिली थी। इस बार झारखंड मुक्तिमोर्चा के नेतृत्‍व में कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल गठबंधन भाजपा को बेदखल करने के प्रयास में है। इस बार एनडीए के कई सहयोगियों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा है।(todayindia)(Jharkhand Election Results)(Raghubar Das)(Hemant Soren)
=============
(courtesy)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *