• Thu. Mar 28th, 2024

रांची। कांग्रेस के इतिहास को अगर हम देखेंगे तो समर्थन देना और समर्थन वापस लेना यह खेल हमेशा से कांग्रेस खेलती आयी है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से धोखेबाजी का रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास को अगर हम देखे तो चौधरी चरण सिंह, श्री चंद्रशेखर, श्री देवेगौड़ा से लेकर श्री गुजराल तक कांग्रेस का इतिहास सिर्फ और सिर्फ धोखेबाजी(shivrajsingh chouhan)(bjp)(mpbjp)(todayindia)(latest news)(breaking news)(national news)(bollywood news)(cricket news)(sports news)(political news)(lokendra parashar) का रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अस्वभाविक गठबंधन करती आयी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री शिवराजसिंह चौहान ने रांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को रांची (झारखण्ड) पहुंचकर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में भाग लिया। श्री चौहान ने कार्यक्रम के शुभारंभ में आदिवासी बुजुर्ग महिला चैनुराव बाई के पैर धोकर उनका सम्मान किया। आदिवासी समाज ने परंपरागत तरीके से श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात श्री चौहान ने जाजपुर पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनके साथ पंगत लगाकर झारखंड का परंपरागत भोजन किया।

देश बनाने के लिए सबको जोड़ेगी भाजपा

रांची में श्री चौहान ने झारखंड के 400 से अधिक खिलाड़ियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को बनाने के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है, जबकि अन्य राजनैतिक पार्टियां एक परिवार की कैदी है। जब तक परिवारवाद हावी रहेगा ,कांग्रेस का पनपना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के माध्यम से देश बनाने के अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है।

सामाजिक सरोकार से जुड़ा है सदस्यता अभियान

श्री चौहान ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक सोशल रिफॉर्मर भी हैं। सामाजिक क्रांति के रूप में स्वच्छ भारत अभियान, गरीब लोगों तक निशुल्क गैस सिलेंडर पहुंचे इसके लिए संपन्न वर्ग से सब्सिडी छोड़ने की पहल और जल शक्ति अभियान जैसे उल्लेखनीय काम उन्होंने किये हैं। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान भी ऐसे ही सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है। हम जहां भी सदस्यता करते हैं, वहां वृक्षारोपण भी कर रहे हैं। हर बूथ पर 5पेड़ लगाने का लक्ष्य और संकल्प है।

झारखंड का चहुंमुखी विकास

झारखंड में आज एक स्थायी और विकासशील सरकार है। रघुवर सरकार ने झारखंड के दसों दिशाओं में विकास किया।झारखंड की सालाना विकास दर लगातार 10 से 12 प्रतिशत की बनी हुई है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से लेकर समाज के हर वर्गो का जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार झारखंड को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए कदम से कदम मिला कर चल रही है।(shivrajsingh chouhan)(bjp)(mpbjp)(todayindia)(latest news)(breaking news)(national news)(bollywood news)(cricket news)(sports news)(political news)(lokendra parashar)




aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.